- 17 अम्पायरिंग और 11 स्कोरिंग अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कानपुर, 16 अगस्त।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अम्पायरिंग एवं स्कोरिंग परीक्षा केडीएमए वर्ल्ड स्कूल, केशवपुरम, आवास विकास, कल्याणपुर में सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 17 अभ्यर्थियों ने अम्पायरिंग तथा 11 अभ्यर्थियों ने स्कोरिंग की लिखित परीक्षा में प्रतिभाग किया।
परीक्षा में अम्पायरिंग वर्ग में पुरुष एवं स्कोरिंग वर्ग में महिला प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूनम गुप्ता ने अंपायरिंग और अनुपम तथा समृद्धि गुप्ता ने स्कोरिंग परीक्षा में हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य क्रिकेट के तकनीकी पक्ष से जुड़े अम्पायरों एवं स्कोररों को दक्ष बनाना और उनकी योग्यता का मूल्यांकन करना रहा।
परीक्षा के दौरान सचिव कौशल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पी. एस. नेगी, संयोजक राजेश मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, कालीशंकर वाजपेयी, तरुण कपूर, महेश पाल, राजेश सिंह, मनोज सिंह एवं दिनेश कटियार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।