अम्पायरिंग की जिला स्तरीय कार्यशाला में दी गई नियमों की जानकारी

 

 

  • कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की सात दिवसीय कार्यशाला के पांचवें दिन 23 अभ्यर्थियों ने लिया प्रशिक्षण

 

कानपुर, 12 अगस्त।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अम्पायरिंग कार्यशाला केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज में जारी है। सात दिवसीय कार्यशाला के पांचवें दिन 23 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें एक महिला अम्पायर पूनम गुप्ता भी शामिल हैं।

कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले अम्पायर्स को प्रशिक्षकों सौरभ श्रीवास्तव एवं काली शंकर बाजपेयी ने क्रिकेट के विभिन्न नियमों एवं अम्पायरिंग की बारीकियों की जानकारी दी। इस दौरान कैच आउट, रन आउट एवं एलबी डब्ल्यू से संबंधित नियमों और अम्पायर के निर्णय लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया।

प्रशिक्षकों ने अभ्यर्थियों को मैदान पर अम्पायर की भूमिका, नियमों की सही समझ और परिस्थितियों के अनुसार सटीक निर्णय लेने के महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत कराया।

यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

 

 

Leave a Comment