अम्पायरिंग कार्यशाला में बल्लेबाज और रनर के आउट होने के नियम समझाए

 

 

  • जिला स्तरीय अम्पायरिंग कार्यशाला के चौथे दिन 23 अभ्यर्थियों ने लिया प्रशिक्षण
  • सौरभ श्रीवास्तव और काली शंकर बाजपेयी ने आउटफील्ड पर अभ्यास के साथ समझाए क्रिकेट के महत्वपूर्ण नियम

 

कानपुर, 11 अगस्त।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अम्पायरिंग कार्यशाला के चौथे दिन 23 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, कानपुर में किया जा रहा है। प्रतिभागियों में एक महिला अम्पायर पूनम गुप्ता भी शामिल हैं।

कार्यशाला में अम्पायरिंग के प्रशिक्षण के दौरान सौरभ श्रीवास्तव और काली शंकर बाजपेयी ने प्रतिभागियों को बल्लेबाज तथा उनके रनर के आउट होने से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने विभिन्न परिस्थितियों में अम्पायर द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। इसके साथ ही आउटफील्ड पर व्यावहारिक अभ्यास कराते हुए अम्पायरिंग की बारीकियों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को नियमों की सही समझ विकसित करने के साथ मैदान पर परिस्थितियों के अनुसार त्वरित और सटीक निर्णय लेने का अभ्यास भी कराया गया।

यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Leave a Comment