भारी बारिश के चलते जिला एथलेटिक्स मीट स्थगित, नई तिथियों की होगी घोषणा

 

 

  • आईआईटी कानपुर और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में निर्णय, सभी प्राप्त प्रविष्टियां रहेंगी मान्य

 

कानपुर, 6 अगस्त।

लगातार हो रही भारी वर्षा, मैदान की खराब स्थिति और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर एवं आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 एवं 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली जिला एथलेटिक्स मीट को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आईआईटी कानपुर और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में लिया गया।

सभी प्रविष्टियां रहेंगी वैध

एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक प्राप्त सभी प्रविष्टियां (Entries) यथावत मान्य रहेंगी। खिलाड़ियों और टीम प्रबंधकों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

नई तिथियों की जल्द होगी घोषणा

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की नई तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। साथ ही यह भी बाद में अलग से सूचित किया जाएगा कि प्रविष्टियां दोबारा खोली जाएंगी या नहीं तथा किन-किन आयु वर्गों में नई प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी।

मौसम को देखते हुए लिया गया निर्णय

एसोसिएशन के अनुसार खिलाड़ियों की सुरक्षा, प्रतियोगिता के सुचारु संचालन और ट्रैक एवं मैदान की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि प्रतियोगिता बेहतर परिस्थितियों में कराई जा सके।

Leave a Comment