- 8 अगस्त से स्कोरिंग कक्षाओं का भी होगा शुभारंभ, 11 प्रतिभागी होंगे शामिल
कानपुर, 06 अगस्त।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (केसीए) के तत्वावधान में जिला स्तरीय अम्पायरिंग प्रशिक्षण कक्षाओं का शुभारंभ शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 से किया जाएगा। प्रशिक्षण कक्षाएं प्रतिदिन शाम 5 बजे से केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, कानपुर में आयोजित होंगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अम्पायरिंग के लिए कुल 23 अभ्यर्थी भाग लेंगे। वहीं, स्कोरिंग प्रशिक्षण के लिए 11 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। स्कोरिंग की कक्षाओं का शुभारंभ 8 अगस्त 2026 से किया जाएगा।
केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इन प्रशिक्षण कक्षाओं का उद्देश्य जिले में योग्य एवं प्रशिक्षित अम्पायर और स्कोरर तैयार करना है, जिससे स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के संचालन की गुणवत्ता और बेहतर हो सके।