- डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (जाजमऊ) की छात्रा ने लगातार तीसरी बड़ी उपलब्धि से बढ़ाया उत्तर प्रदेश का गौरव
- योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने किया चयन, प्रशिक्षिका मुदिता यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी दम
कानपुर, 27 जुलाई।
डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (ब्रांच जाजमऊ), कानपुर की होनहार योग खिलाड़ी कीर्ति सिंह का आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। यह उपलब्धि उन्होंने हाल ही में आयोजित सीबीएसई रीजनल योग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद हासिल की है। उनकी इस सफलता से विद्यालय, प्रशिक्षकों और जनपद का गौरव बढ़ा है।
कीर्ति सिंह को विद्यालय की योग प्रशिक्षिका एवं योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की कोच मुदिता यादव द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में कीर्ति लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई सफलताएं अर्जित कर रही हैं।
गौरतलब है कि कीर्ति सिंह इससे पूर्व योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया की चौथी एवं पाँचवीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनके शानदार प्रदर्शन और निरंतर उपलब्धियों को देखते हुए योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव शोभित पांडेय ने उन्हें आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया है।
इस अवसर पर सचिव शोभित पांडेय ने कीर्ति सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह राष्ट्रीय मंच पर भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश और अपने विद्यालय का नाम पूरे देश में रोशन करेंगी। उन्होंने प्रशिक्षिका मुदिता यादव, विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कीर्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।