- सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में दूसरे दिन विभिन्न भार वर्गों के विजेताओं का हुआ सम्मान
कानपुर, 26 जुलाई।
सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी, नवाबगंज में आयोजित कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) के दूसरे दिन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर सहित विवेक मिश्रा, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, जीशान अहमद, सुधांशु आर्या, विजय जायसवाल, अचिंत्य अग्रवाल, राहुल तिवारी, सूरज भान, तपस्या गौतम, अभ्युदय शुक्ला, सोनम, अनमोल पाण्डेय, सौरभ एवं विराट समेत अनेक खेल प्रेमी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में प्रिंस, आकाश सेंगर, आरव, हंस शुक्ला, ओमान मिश्रा, शौर्य सोनी, शाश्वत सिंह, सरगम कटियार, रोहन कुशवाहा, शिव सिंह, मोहम्मद बिलाल, सुधांशु सिंह, आनंद कुमार, आर्य प्रजापति, तरुण वर्मा, मनीष, अभिषेक विश्वकर्मा, विराट वाजपेई, आदित्य सेंगर, अभिषेक बाथम, अभिषेक कटियार, मनोज सैनी, राहुल सूद, अविरल चतुर्वेदी एवं दिव्यांशु दुबे प्रमुख रहे।
रजत पदक विजेताओं में सरताज, देवेंद्र सिंह, आदित्य गुप्ता, हिमांशु आरव श्रीवास्तव, अंश कुमार, अनुराग वर्मा, आदर्श गौतम, शाश्वत सिंह, आदित्य सिंह, सिद्धार्थ, विक्रम सिंह, कृष्ण वर्मा, आर्यन राजपूत, अभिषेक बाथम, विवेक सिंह राठौड़, प्रखर सिंह, कृष्णा, नियाज हसन, संजय कुमार सिंह, हर्षित कौशिक सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कांस्य पदक जीतने वालों में एकलव्य सिंह, अथर्व सिंह, वैभव सिंह, उत्कर्ष दुबे, अंश प्रताप सिंह, रामजी राजपूत, आर्यन कश्यप, अभय, सक्षम दुबे, आदित्य शुक्ला, राज सिंह, हंस रावत, आशीष सोनकर, शुभम कुमार, अभिषेक विश्वकर्मा एवं मोहम्मद बिलाल प्रमुख रहे।
महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में ओजस्वी शुक्ला, सानवी सिंह, कात्यानी सिंह, श्रेया शुक्ला, अनुष्का, प्रियांशी मौर्या, रामा वर्मा, शिवानी निषाद, मानवी सिंह एवं धैर्या सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए बेहतर खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।