- वाराणसी में होगी राज्यस्तरीय अंडर-17 बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता
- अल्पना शर्मा होंगी टीम मैनेजर एवं कोच, चयन समिति ने किया खिलाड़ियों का चयन
कानपुर, 22 जुलाई।
वाराणसी में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय अंडर-17 बालिका वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर जिला मुक्केबाजी टीम का चयन कर लिया गया है। कानपुर बॉक्सिंग संघ के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों में चार प्रतिभाशाली मुक्केबाजों को टीम में स्थान दिया गया है।
इन खिलाड़ियों को मिला मौका
चयनित खिलाड़ियों में 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में अंजली, 46 से 48 किलोग्राम में पावनी नागवंशी, 60 से 63 किलोग्राम में काव्या चौधरी तथा 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांश द्विवेदी का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब वाराणसी में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अल्पना शर्मा को सौंपी गई जिम्मेदारी
प्रतियोगिता के लिए टीम मैनेजर एवं कोच की जिम्मेदारी अल्पना शर्मा को सौंपी गई है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
चयन समिति रही मौजूद
टीम चयन प्रक्रिया के दौरान चयन समिति में मुकेश झा, संजीव दीक्षित, श्याम मिश्रा एवं नरेंद्र प्रताप मौजूद रहे। सभी चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।