यूपी यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर का दमदार प्रदर्शन, पलक सरोज ने जीता गोल्ड

 

 

  • राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पलक का चयन, कार्तिक ने जीता ब्रॉन्ज; फ्रेशर वर्ग में कानपुर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक किए अपने नाम

 

कानपुर, 14 जुलाई।

आगरा के होली पब्लिक स्कूल में 12 एवं 13 जुलाई को आयोजित प्रथम यूथ उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का गौरव बढ़ाया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं फ्रेशर वर्ग में भी कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

पलक सरोज ने जीता स्वर्ण, नेशनल के लिए हुईं चयनित

कानपुर की पलक सरोज ने जूनियर गर्ल्स अंडर-44 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। वहीं जूनियर बॉयज ओवर-73 किलोग्राम वर्ग में कार्तिक चौरसिया ने कांस्य पदक जीतकर कानपुर का मान बढ़ाया।

फ्रेशर वर्ग में भी कानपुर का दबदबा

फ्रेशर वर्ग में भी कानपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अद्विका खेड़िया, अभय चौधरी, आराध्या श्रीवास्तव और अविग्ना तिवारी ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर की झोली में चार और गोल्ड मेडल जोड़े।

डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने किया शुभारंभ

दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन होली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संजय तोमर एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों को मिली बधाई

कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव सतीश कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम प्रदेश स्तर पर देखने को मिला है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के महासचिव तुषाल साहनी, वाइस प्रेसिडेंट रोमी सिंह, कोषाध्यक्ष सविता सिंह, एनआईएस कोच लाली यादव, एनआईओएस कोच अभिषेक शुक्ला, कोच अरविंद शर्मा सहित अनूप कुमार, वंदना, विक्रांत अग्निहोत्री, नितिन तिवारी और अश्विन द्विवेदी ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Comment