- कानपुर अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने घोषित की टीम, विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों को मिला मौका, बुद्धवार को होगा मंडलीय ट्रायल
कानपुर, 7 जुलाई।
कानपुर अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आगामी जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर 17 बालक वर्ग) के लिए मंगलवार को ग्रीन पार्क में जिला टीम का चयन कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता 10 से 13 जुलाई 2026 तक मेरठ में आयोजित होगी। चयनकर्ताओं श्याम मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, मनीष हज़ारिया, भगवान दीन, संतोष त्यागी, मुकेश झा और अल्पना शर्मा ने गहन परीक्षण के बाद खिलाड़ियों का चयन किया।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका
44-46 किग्रा: अनंत तिवारी
46-48 किग्रा: अर्जुन सिंह सेन
48-50 किग्रा: प्रखर
50-52 किग्रा: शौर्य यादव
52-54 किग्रा: कृष शुक्ला
54-57 किग्रा: अविक तिवारी
57-60 किग्रा: आदित्य सोनी
60-63 किग्रा: शौर्य वर्धन कपूर
63-66 किग्रा: कुशाग्र साहू
66-70 किग्रा: मयंक यादव
80 किग्रा: जसमीत सिंह
8 जुलाई को होगा मंडलीय ट्रायल
एसोसिएशन के अनुसार चयनित खिलाड़ी 8 जुलाई को मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। कानपुर के खिलाड़ियों से भी पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाने की उम्मीद है।
