- ऑल ब्राइट ग्लोबल स्कूल की छात्रा ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
- कक्षा 12वीं की आराध्या सिंह अब CISCE रीजनल प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग, विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं
कानपुर, 5 जुलाई।
CISCE जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऑल ब्राइट ग्लोबल स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा आराध्या सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित इस प्रतियोगिता में आराध्या ने अपने दमदार खेल का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया और विद्यालय के साथ-साथ अपने परिवार का नाम भी गौरवान्वित किया।
आराध्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक श्री शिव राम सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या मिश्रा ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आराध्या की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय प्रबंधन ने आगामी CISCE रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए आराध्या सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।