- “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चिकित्सकों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने किया योगाभ्यास
- योगाचार्यों ने बताए प्राणायाम और आसनों के लाभ, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिलाया संकल्प
कानपुर, 21 जून।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केएमसी हॉस्पिटल, लाजपत नगर-शास्त्री नगर, कानपुर में इप्का लैबोरेटरीज लिमिटेड के सहयोग से “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
योग शिविर में योगाचार्य दीक्षा गुप्ता एवं विक्रांत सिंह ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन तथा अन्य उपयोगी योग क्रियाओं के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपाय बताए। साथ ही नियमित योगाभ्यास के लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच. एस. चावला, डॉ. अंशू, एच. आर. गुरप्रीत कौर, सूरज श्रीवास्तव, प्रज्ञानंद शुक्ला, नर्सिंग स्टाफ तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर डॉ. एच. एस. चावला ने कहा कि बढ़ती उम्र में हड्डियों, जोड़ों और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग सबसे सरल, सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शरीर लचीला रहता है तथा उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को संतुलित रखने में सहायता मिलती है।
इप्का लैबोरेटरीज लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ आयु के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
केएमसी हॉस्पिटल प्रबंधन ने इप्का लैबोरेटरीज लिमिटेड, डॉ. एच. एस. चावला, डॉ. अंशू, एच. आर. गुरप्रीत कौर, योगाचार्य दीक्षा गुप्ता, विक्रांत सिंह एवं आशीष सिंह सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।