अभिषेक का ऑलराउंड कमाल, सदर्न क्लब फाइनल में

 

 

  • 53 रन की नाबाद पारी और 2 विकेट लेकर अभिषेक बने जीत के नायक, फ्रेन्डस यूनियन को 6 विकेट से हराया

 

कानपुर, 9 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध फ्रेन्डस यूनियन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रथम अनिल रावत (कप्तान) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में सदर्न क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेन्डस यूनियन को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के हीरो रहे अभिषेक कुमार, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन योगदान दिया।

सप्रू स्टेडियम, शुक्लागंज में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेन्डस यूनियन की पूरी टीम 27.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। पार्थ सप्रू ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। सदर्न क्लब की ओर से आदित्य दीक्षित ने 17 रन देकर 3 विकेट, जबकि अभिषेक कुमार और अक्षत श्रीवास्तव ने 2-2 विकेट हासिल किए।

116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सदर्न क्लब ने 21.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 119 रन बना लिए। रोहित गुप्ता ने 44 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि अभिषेक कुमार ने नाबाद 53 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। फ्रेन्डस यूनियन की ओर से आदित्य सिंह ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए।

अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अभिषेक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment