स्पार्क इंटरनेशनल, ब्लू वारियर्स और रवनीत टिफिन की शानदार जीत

 

 

  • अनुकल्प सैनी, आयुष और नक्ष्य पाण्डे रहे जीत के नायक, दीया नसीम खान स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले

 

कानपुर, 9 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध वान्डर्स क्लब द्वारा आयोजित तृतीय दीया नसीम खान स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए तीन मुकाबलों में स्पार्क इंटरनेशनल, ब्लू वारियर्स और रवनीत टिफिन ने शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन विकास भरतिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में किक आई-टी स्ट्राइक की टीम 25.4 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। स्वरित वर्मा ने 27 रन बनाए। स्पार्क इंटरनेशनल की ओर से नक्ष्य पाण्डे ने 3 विकेट, जबकि प्रिन्स, अयान अख्तर लारी और स्पर्श राजपूत ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में स्पार्क इंटरनेशनल ने 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 108 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। दिव्यांश 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। नक्ष्य पाण्डे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कानपुर साउथ-बी मैदान पर ब्लू वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 205 रन बनाए। अनुकल्प सैनी ने शानदार 75 रन, शिवांश सिंह ने 35 और आर्यन पाल ने 32 रन का योगदान दिया। रचित फाइनेंशियल की ओर से दक्षराज ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रचित फाइनेंशियल की टीम 143 रन पर ऑल आउट हो गई। अनन्त कुमार मिश्रा ने 51 रन बनाए। ब्लू वारियर्स ने यह मुकाबला 62 रन से जीत लिया। अनुकल्प सैनी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आरपीसीए मैदान पर रवनीत टिफिन ने आयुष (63), विहान श्रीवास्तव (57) और अनुरुद्ध सिंह (39) की पारियों की मदद से 215 रन बनाए। आमिर इलेवेन की ओर से वंश जुनेजा ने 5 विकेट झटके। जवाब में आमिर इलेवेन ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन 35 ओवर में 202 रन पर ऑल आउट हो गई। तनुष अवस्थी ने 74 और दिव्यजोत सिंह ने नाबाद 64 रन बनाए। रवनीत टिफिन ने 13 रन से जीत हासिल की। आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment