- HS क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी का अंडर-19 बालिका टीम में चयन, 15 अक्टूबर से मुरादाबाद में दिखाएंगी प्रतिभा
कानपुर, 13 अक्टूबर।
HS क्रिकेट अकादमी की होनहार क्रिकेटर अंशिका सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन 70वीं प्रादेशिक विद्यालयीय अंडर-19 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम में हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 15 से 18 अक्टूबर 2026 तक मुरादाबाद में खेली जाएगी।
मेहनत लाई रंग, अकादमी में खुशी
अंशिका के चयन से अकादमी में खुशी का माहौल है। कोच हर्षित शुक्ला ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह चयन अंशिका की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कानपुर मंडल और अकादमी का नाम रोशन करेंगी।