विश्व साइकिल दिवस पर कानपुर में निकलेगी फिटनेस की साइकिल, क्रीड़ा भारती करेगा भव्य आयोजन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया” आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 7 जून को होगा विशेष साइकिलिंग कार्यक्रम
  • खिलाड़ी, विद्यार्थी, युवा और विभिन्न आयु वर्ग के नागरिक करेंगे सहभागिता, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

 

कानपुर, 03 जून।

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती के सहयोग से 7 जून 2026, रविवार को कानपुर में एक भव्य साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “फिट इंडिया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

क्रीड़ा भारती अपनी स्थापना से ही “खेलेगा भारत, बढ़ेगा भारत” के संकल्प के साथ कार्य करते हुए खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। संगठन का मानना है कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होते हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक रविवार साइकिल चलाने के संदेश को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शहर के खिलाड़ी, विद्यार्थी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न आयु वर्ग के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। प्रतिभागियों से निर्धारित लिंक पर पंजीकरण कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

क्रीड़ा भारती ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल साइकिल चलाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य संवर्धन और फिटनेस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी है। आयोजकों को विश्वास है कि यह कार्यक्रम कानपुर में फिटनेस आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Comment