प्रत्युष और गौशिक के दम पर एसएनके व डीकेजी एंटरटेनमेंट की शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • प्रत्युष विश्वकर्मा बने मैन ऑफ द मैच, गौशिक सिंह की घातक गेंदबाजी से डीकेजी ने दर्ज की बड़ी जीत

 

कानपुर, 31 मई।

14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में एसएनके इलेवन और डीकेजी एंटरटेनमेंट इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में एसएनके इलेवन ने लिवरपूल इलेवन को 62 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएनके इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से प्रत्युष विश्वकर्मा ने शानदार 62 रनों की पारी खेली, जबकि रेयांश पाल ने 16 और साहिल पाल ने नाबाद 7 रन का योगदान दिया। लिवरपूल की ओर से शुभ साहू ने दो विकेट हासिल किए।

जवाब में लिवरपूल इलेवन की टीम 15 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। यशस्वी चौधरी ने 27 रन बनाए, जबकि रुपेश पांडेय ने 23 रनों का योगदान दिया। एसएनके के लिए जियांश रमन और वदांथा तिवारी ने तीन-तीन विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रत्युष विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में डीकेजी एंटरटेनमेंट इलेवन ने सोलोवायर यूके इलेवन को 67 रनों से हराया। डीकेजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.2 ओवर में 147 रन बनाए। ध्रुव कुमार ने 41, निखिल राजपूत ने 24 और ध्रुव वर्मा ने 23 रन बनाए। सोलोवायर यूके की ओर से यश, हर्ष और आयुष शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सोलोवायर यूके इलेवन की पूरी टीम 18.5 ओवर में 80 रन पर आउट हो गई। बालाराम सिंह ने 20 और हर्ष ने 10 रन बनाए। डीकेजी की ओर से गौशिक सिंह और सार्थक सिंह ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। शानदार गेंदबाजी के लिए गौशिक सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment