योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

 

 

  • चारों वर्गों के क्वार्टर फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रविवार को होंगे फाइनल मुकाबले
  • सुबह 11 बजे से फाइनल, दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण समारोह

 

कानपुर, 03 अक्टूबर।

ग्रीन पार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित योनेक्स सनराइज स्वर्गीय सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में शनिवार को विभिन्न वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल वर्ग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। शानदार प्रदर्शन के साथ खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

पुरुष एकल में सिद्धार्थ, सिद्धांत, नीर और राजन ने मारी बाजी

पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने सहारनपुर के अंश हांडा को 15-12, 15-4 से हराया। लखीमपुर खीरी के सिद्धांत सालार ने झांसी के सनरेख चौरसिया को 15-9, 15-11 से पराजित किया। नोएडा के नीर नेहवाल ने मुरादाबाद के देवांग तोमर को तीन गेम तक चले मुकाबले में 8-15, 15-8, 15-9 से शिकस्त दी। वहीं, यूपीपी के राजन यादव ने वाराणसी के अभ्यांश सिंह को 12-15, 16-14, 15-12 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

महिला एकल में दिव्यांशी, तरनजीत, काजल और कुहू आगे बढ़ीं

महिला एकल क्वार्टर फाइनल में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने नोएडा की स्नेहा मौर्या को 15-10, 15-7 से हराया। मुरादाबाद की तरनजीत कौर बासी ने मुजफ्फरनगर की नलिन किशोर को 15-7, 15-6 से पराजित किया। हापुड़ की काजल पंवार ने वाराणसी की नेहल पाल को 15-6, 15-7 से शिकस्त दी। आगरा की कुहू ने लखनऊ की स्नेहा सिंह को 15-17, 15-9, 15-7 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

मिश्रित युगल में चार जोड़ियों ने बनाई अंतिम चार में जगह

मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में अश्मित सिंह (सोनभद्र) और रिद्धि भारद्वाज (हापुड़) की जोड़ी ने हिशाम अजीज (वाराणसी) और स्नेहा सिंह (लखनऊ) को 15-7, 15-10 से हराया। अर्चित सिन्हा और विभूति सिन्हा (उन्नाव) ने अंश विशाल गुप्ता (प्रयागराज) और सौम्या सिंह को 12-15, 15-12, 15-11 से पराजित किया।

प्रदीप चौधरी (अलीगढ़) और समीक्षा त्यागी (गाजियाबाद) ने निजामुद्दीन (सीतापुर) और श्वेता राज वर्मा (लखनऊ) को 15-9, 15-6 से हराया। वहीं, अभ्यांश सिंह और रिद्धिमा सिंह (वाराणसी) की जोड़ी ने अभिषेक कुशवाहा (गोरखपुर) और श्रुति चौहान (नोएडा) को 15-12, 15-4 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

पुरुष युगल में आगरा, सहारनपुर और उन्नाव की जोड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में आगरा के आयुष अग्रवाल और दक्ष गौतम ने देवांशु जावला और तुषार शर्मा को 15-7, 15-12 से हराया। सहारनपुर के अतुल कुमार और प्रदीप कुमार ने जुनैद अंसारी और विशाल सिंह चंदेल को 15-6, 15-11 से पराजित किया।

अर्चित सिन्हा और शिवम वर्मा की जोड़ी ने हिमांशु मित्तल और प्रदीप चौधरी को 15-7, 15-5 से शिकस्त दी। वहीं, आरुष श्रीवास्तव और राजन यादव ने फरहान खान और राहुल कुमार शाह को 16-14, 15-7 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

स्विट्जरलैंड से आए मेहमान समेत गणमान्य लोग रहे मौजूद

प्रतियोगिता के दौरान स्विट्जरलैंड से आए रोल्स-रॉयस के इंजीनियर जे. जे. पिटेट, रीता सक्सेना, प्राचार्य स्कॉलरशिप मिशन स्कूल, कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन मनोज पांडेय और अध्यक्ष डॉ. ए. के. अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रविवार को फाइनल, दोपहर में होगा पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले सुबह 11 बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य जी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

कानपुर बैडमिंटन संघ की ओर से कानपुर नगर के सभी खेल प्रेमियों और बैडमिंटन खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Leave a Comment