प्राइम एनलाइटन और एसएनके इलेवन की रोमांचक जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • एक रन और नौ रन से जीते मुकाबले, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

 

कानपुर, 26 मई।

जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पहले मैच में प्राइम एनलाइटन इलेवन ने सोलोवायर यूके इलेवन को मात्र 1 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्राइम एनलाइटन इलेवन ने 25 ओवर में 194 रन बनाए। टीम की ओर से अरिजीत ने 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में सोलोवायर यूके इलेवन की टीम 25 ओवर में 193 रन ही बना सकी। टीम के लिए कृष सिंह ने 86 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। अरिजीत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में एसएनके इलेवन ने मेपलवुड इलेवन को 9 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएनके इलेवन ने 20 ओवर में 157 रन बनाए। रेयांश पाल ने 44 रन और प्रत्युष ने 47 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जवाब में मेपलवुड इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 148 रन ही बना सकी। टीम के लिए श्रेयांस ने नाबाद 44 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। एसएनके इलेवन के रेयांश पाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Leave a Comment