दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 9 जून से शुरू

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • जे०एम०डी० ट्रॉफी के लिए 31 मई तक मिलेंगे ट्रायल फॉर्म

 

कानपुर, 25 मई।

Kanpur Cricket Association से आबद्ध एवं Sporting Union Club द्वारा आयोजित तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर “जे०एम०डी० ट्रॉफी” का आयोजन 9 जून 2026 से कानपुर साउथ में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल फॉर्म 31 मई 2026 तक प्राप्त कर सकते हैं। ट्रायल फॉर्म की कीमत 600 रुपये निर्धारित की गई है। फॉर्म के०सी०ए० कार्यालय, चुन्नीगंज तथा राम स्पोर्ट्स, जरीब चौकी, कानपुर से उपलब्ध होंगे।

आयोजन सचिव राहुल पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7565990980 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment