- चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी में सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस के साथ खेली जाएगी CPL 3.0 प्रतियोगिता
- ट्रायल के माध्यम से बनाई जाएंगी 8 टीमें, अंडर-16 खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर
कानपुर, 15 मई।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित “चन्द्रा प्रीमियर लीग” (CPL 3.0) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 4 जून 2026 से वीपीएमजी मैदान, मन्धना स्थित चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर युवा क्रिकेट खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 40 ओवर प्रारूप में सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस के साथ खेली जाएगी। टूर्नामेंट लीग आधार पर आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक टीम को कम से कम तीन लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 8 टीमें बनाई जाएंगी, जिनमें प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। सभी टीमों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 5 जून 2010 या उसके बाद की है।
इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए Chandra Cricket Academy Official Website पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन फॉर्म चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है।