दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 9 जून से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

 

 

  • स्पोर्टिंग यूनियन क्लब के तत्वावधान में कानपुर साउथ मैदान पर होगा आयोजन
  • 31 मई तक उपलब्ध होंगे ट्रायल फॉर्म, कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध है प्रतियोगिता

 

कानपुर, 15 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध स्पोर्टिंग यूनियन क्लब द्वारा आयोजित तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 9 जून 2026 से कानपुर साउथ मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर युवा क्रिकेट खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन सचिव राहुल पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल फॉर्म 31 मई 2026 तक प्राप्त कर सकते हैं। ट्रायल फॉर्म की कीमत ₹600 निर्धारित की गई है। फॉर्म केसीए कार्यालय चुन्नीगंज तथा राम स्पोर्ट्स, जरीब चौकी से उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कानपुर और आसपास के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी मिल सकता है।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयोजन सचिव राहुल पाल (7565990980) एवं मोहम्मद इम्तियाज खान (6387712383) से संपर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Comment