“Consolidation & Delivery” थीम के साथ 14 अगस्त से 6 सितंबर तक होगा रोमांचक आयोजन

 

 

  • यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का रोडमैप जारी

 

कानपुर, 13 मई 2026।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र का आधिकारिक रोडमैप और विजन जारी कर दिया गया। आगामी सीजन 14 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक खेला जाएगा, जिसमें प्रदेश की छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। इस बार लीग का मुख्य फोकस “Consolidation & Delivery” रखा गया है, जिसका उद्देश्य लीग को और अधिक पेशेवर, पारदर्शी और प्रभावशाली बनाना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीग चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग अब केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए बड़ा मंच बन चुकी है। उन्होंने कहा कि लीग का लक्ष्य इसे देश की सबसे मूल्यवान घरेलू टी-20 लीग के रूप में स्थापित करना है। वहीं यूपीसीए के मानद सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों के विकास, ट्रायल सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय अवसर मिल सकें।

रिटेंशन और टीम संरचना में संतुलन पर जोर

सीजन-4 में फ्रेंचाइजियों को न्यूनतम 6 और अधिकतम 12 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई है, जिससे टीमों में स्थिरता और संतुलन बना रहे। प्रत्येक टीम में 23 से 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड होगा, जिसमें ऑक्शन से खरीदे गए खिलाड़ियों के साथ स्थानीय कैचमेंट एरिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल किए जाएंगे।

लीग संचालन समिति ने प्रत्येक टीम के लिए ₹1.25 करोड़ का पर्स निर्धारित किया है। साथ ही उभरते खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम फीस संरचना को पूर्व की तरह जारी रखने का फैसला लिया गया है, जिससे युवा खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा और प्रोत्साहन मिल सके।

जून में होंगे ट्रांसफर और ट्रायल

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के लिए ट्रांसफर विंडो 1 जून से 15 जून 2026 तक खुली रहेगी, जबकि ट्रायल विंडो 1 जून से 30 जून 2026 तक संचालित होगी। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संरचित ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिससे जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलेगा।

लीग प्रबंधन ने “Talent Hunt” कार्यक्रम के तहत राज्यभर में विशेष ट्रायल कैंप आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि ग्रामीण और छोटे शहरों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी मंच मिल सके।

पहली बार SONY करेगा प्रसारण

सीजन-4 की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि पहली बार लीग का प्रसारण SONY नेटवर्क द्वारा किया जाएगा। इससे लीग की लोकप्रियता और दर्शक पहुंच में बड़ा विस्तार होने की उम्मीद है। लीग अधिकारियों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारण से उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को व्यापक पहचान मिलेगी।

सेलिब्रिटी पार्टनरशिप और ट्रॉफी टूर से बढ़ेगा रोमांच

लीग को और आकर्षक बनाने के लिए सीमित इक्विटी आधारित सेलिब्रिटी पार्टनरशिप मॉडल पर भी विचार किया जा रहा है। इससे फ्रेंचाइजियों की ब्रांड वैल्यू और प्रचार-प्रसार को मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा खिलाड़ियों की नीलामी के बाद सभी फ्रेंचाइजी शहरों में ट्रॉफी टूर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ाना और लीग को जन-जन तक पहुंचाना है।

प्रेस वार्ता में डॉ. संजय कपूर, प्रेम मनोहर गुप्ता, यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल सदस्य संजीव सिंह और सीईओ अंकित चटर्जी सहित कई पदाधि एलएलएमकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment