भोला सिंह एवं अरून अवस्थी एकादश की शानदार जीत

 

 

 

  • अण्डर-15 प्रतियोगिता में अमरेन्द्र और कान्हा भाटिया का दमदार प्रदर्शन
  • उद्घाटन हाईकोर्ट के अतिरिक्त मुख्य स्थायी अधिवक्ता संजय सिंह जाटव ने किया

 

कानपुर, 13 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में भोला सिंह एकादश एवं अरून अवस्थी एकादश ने शानदार जीत दर्ज की।

भोला सिंह एकादश ने 3 विकेट से जीता मुकाबला

राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए मैच में एम०एल० भटनागर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवरों में 170 रन बनाए। टीम की ओर से तनुष अवस्थी ने शानदार 83 रनों की पारी खेली, जबकि शौर्य उपाध्याय ने 29 एवं राज सिंह ने 24 रन का योगदान दिया। भोला सिंह एकादश की ओर से सजल श्रीवास्तव ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 6 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि अनव त्रिपाठी ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में भोला सिंह एकादश ने 34.1 ओवरों में 7 विकेट खोकर 173 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। अभय कुमार ने 49 रन, सजल श्रीवास्तव ने 20 रन तथा अमरेन्द्र ने नाबाद 66 रनों की शानदार पारी खेली। एम०एल० भटनागर एकादश की ओर से राज सिंह ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

कान्हा भाटिया के शतक से अरून अवस्थी एकादश विजयी

कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में अरून अवस्थी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवरों में 195 रन बनाए। टीम की ओर से कान्हा भाटिया ने शानदार 116 रनों की शतकीय पारी खेली। नरेन्द्र तिवारी एकादश की ओर से स्कन्द सेंगर ने 4 रन देकर 4 विकेट तथा ज्योर्तिमय द्विवेदी ने 20 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरेन्द्र तिवारी एकादश की पूरी टीम 23 ओवरों में 112 रन पर सिमट गई। शिखर श्रीवास्तव ने 23 रन बनाए। अरून अवस्थी एकादश की ओर से अंश गौर ने 11 रन देकर 4 विकेट तथा अनन्त कुमार ने 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अरून अवस्थी एकादश ने यह मुकाबला 83 रनों से जीत लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन संजय सिंह जाटव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत पी०एस० नेगी ने किया।

इस अवसर पर एस०एन० सिंह, संजय तिवारी, कौशल कुमार सिंह, विनोद द्विवेदी, जय विक्रम सिंह (एडवोकेट), पी०एस० नेगी एवं दिनेश कटियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment