वांडरर्स, नेशनल यूथ और फ्रेंड्स यूनियन की शानदार जीत

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, तीन मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन

 

कानपुर, 13 मई 2026।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (KCA) द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए तीन मुकाबलों में वांडरर्स क्लब, नेशनल यूथ और फ्रेंड्स यूनियन ने शानदार जीत दर्ज की। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

वांडरर्स क्लब ने ग्रेजुएट क्लब को 7 विकेट से हराया

पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रेजुएट क्लब की टीम 39.1 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अब्दुल आतिफ खान ने 66 रन तथा शिवांश सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। वांडरर्स क्लब की ओर से हेमेन्द्र यादव, नीलेश कौल, रोहित कुमार और यश यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वांडरर्स क्लब ने 27.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 188 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। नीलेश कौल ने शानदार 86 रन बनाए, जबकि अभय यादव ने नाबाद 50 और मोहम्मद ओबैद ने 36 रन की उपयोगी पारी खेली।

नेशनल यूथ ने सुपीरियर स्पिरिट को 23 रन से दी मात

जेम्स मैदान पर खेले गए मैच में नेशनल यूथ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 204 रन बनाए। यश पाल ने 42, देवांश स्वरूप ने 34 और अभिषेक राय ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। सुपीरियर स्पिरिट की ओर से निष्कर्ष श्रीवास्तव, प्रांजुल तिवारी और माधव शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में सुपीरियर स्पिरिट की पूरी टीम 34 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। कुमार अभिनव ने 52 और अमित भगत ने 41 रन बनाए। नेशनल यूथ की ओर से धनेश चौहान ने 36 रन देकर 3 विकेट तथा दिव्यांशु पांडेय ने 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। नेशनल यूथ ने यह मुकाबला 23 रन से अपने नाम किया।

फ्रेंड्स यूनियन ने कानपुर स्टारलेट को 7 विकेट से हराया

स्प्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर स्टारलेट की टीम 25.3 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गई। देवेन्द्र यादव ने 27 और श्याम कुमार ने 23 रन बनाए। फ्रेंड्स यूनियन की ओर से आदित्य सिंह ने 13 रन देकर 3 विकेट और अनुपम तिवारी ने 11 रन देकर 2 विकेट लिए।

119 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स यूनियन ने 16.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 122 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। आयुष मंधानी ने नाबाद 56 और साहिल वर्मा ने नाबाद 41 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव Kaushal Kumar Singh द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Comment