17 मई को होगी जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • किदवई नगर स्थित किड्स दिल्ली पब्लिक स्कूल में जुटेंगे जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी

 

कानपुर, 13 मई।

ऑल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 17 मई, रविवार को जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन किदवई नगर स्थित किड्स दिल्ली पब्लिक स्कूल में होगा, जिसमें जिले भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में सब जूनियर, यूथ, कैडेट एवं जूनियर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 31 मई को नोएडा स्टेडियम में आयोजित होगी।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी संस्था के महासचिव Sunil Srivastava से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment