यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय ने जीती इंटर स्कूल बालिका शतरंज प्रतियोगिता

 

 

 

हरमिलाप मिशन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया रणनीति और बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन

 

कानपुर, 9 मई।

Har Milap Mission School में आयोजित कानपुर सहोदया स्कूल की दो दिवसीय इंटर स्कूल बालिका शतरंज प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12), जोन-बी का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने रणनीति, धैर्य और मानसिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतिम चरण के बाद Kanpur Chess Association के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी Dilip Srivastava एवं चीफ आर्बिटर Kusum Sharma ने विजयी विद्यालयों की घोषणा की। इसके बाद श्री हरमिलाप मिशन कानपुर के अध्यक्ष Ved Prakash Bhatia, विद्यालय के चेयरमैन Prem Arora, प्रबंधक Amarjeet Bhatia, निदेशिका Meenu Gosai तथा प्रधानाचार्य Rajeev Anand ने विजेता छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में U.P. Kirana Seva Samiti Balika Vidyalaya ने 18 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं Sri Ram Public School Kidwai Nagar 13 अंकों के साथ प्रथम रनर-अप और Dr. Virendra Swarup Education Centre Shyam Nagar भी 13 अंकों के साथ द्वितीय रनर-अप रहा।

प्रतियोगिता में विभिन्न बोर्डों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। बोर्ड नंबर-1 पर Simran Jha को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। बोर्ड नंबर-2 पर Riteema, बोर्ड नंबर-3 पर Ananya Dubey, बोर्ड नंबर-4 पर Anshika Shukla तथा बोर्ड नंबर-5 पर Niviriti Mehrotra को बेस्ट परफॉर्मर चुना गया।

इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल सुश्री अर्चना ओबेरॉय, प्री-स्कूल हेडमिस्ट्रेस श्रीमती इच्छा सर्राफ एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए Jitendra Kumar Sharma ने सभी अधिकारियों, ऑफिशियल्स और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment