हरमिलाप मिशन स्कूल में इंटर स्कूल बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आगाज

 

 

 

  • कानपुर सहोदया स्कूल की दो दिवसीय जोन-बी प्रतियोगिता में 19 विद्यालयों की 95 छात्राएं दिखा रहीं दिमागी कौशल

 

कानपुर, 8 मई।

Har Milap Mission School में शुक्रवार को कानपुर सहोदया स्कूल द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल बालिका शतरंज प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12), जोन-बी का भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री हरमिलाप मिशन, कानपुर के अध्यक्ष Ved Prakash Bhatia, Kanpur Chess Association के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी Dilip Srivastava, विद्यालय के चेयरमैन Prem Arora, प्रबंधक Amarjeet Bhatia, निदेशिका Meenu Gosai एवं प्रधानाचार्य Rajeev Anand ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल सुश्री अर्चना ओबेरॉय, प्री-स्कूल हेडमिस्ट्रेस श्रीमती इच्छा सर्राफ, चीफ आर्बिटर श्रीमती कुसुम शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में कानपुर के 19 विद्यालयों की 95 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतियोगिता पांच राउंड तक आयोजित की जा रही है, जिसके फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का संचालन श्री जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया। खिलाड़ियों ने शुरुआती राउंड में रणनीति, धैर्य और एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया।

तीसरे राउंड के बाद के परिणामों में U.P. Kirana Seva Samiti Balika Vidyalaya 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रही। वहीं Sri Ram Education Centre Panki, Sri Ram Education Centre Kidwai Nagar तथा Puranchandra Vidyaniketan Barra ने 5 अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा Delhi Public School Barra, J.D. Education Centre और Florets International School 4 अंकों के साथ प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं। वहीं K.R. Education Centre, Oxford Model School, Skomiya Academy, Army Public School तथा Archies Higher Secondary School ने 3-3 अंक अर्जित किए।

प्रतियोगिता में छात्राओं के उत्साह और खेल भावना ने दर्शकों और आयोजकों को प्रभावित किया। आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में तार्किक क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Comment