जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग ट्रॉयल में उमड़ा युवा प्रतिभाओं का सैलाब

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

 

  • पहले दिन 205 खिलाड़ियों ने दिया ट्रॉयल, यूपी समेत कई शहरों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
  • सिग्मा ग्रीपलॉक ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग

 

कानपुर, 8 मई।

Kanpur Cricket Association के तत्वावधान में जेएनटी संस्था द्वारा आयोजित सिग्मा ग्रीपलॉक ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 के ट्रॉयल में युवा क्रिकेटरों का उत्साह देखने को मिला। ट्रॉयल के पहले दिन 205 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Kanpur South Ground पर आयोजित ट्रॉयल में कानपुर सहित लखनऊ, उन्नाव, झांसी, उरई, राठ, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, अलीगढ़, बांदा, वाराणसी, गुरुग्राम और नोएडा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कौशल के जरिए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।

ट्रॉयल के दौरान चयनकर्ताओं की भूमिका उत्तर प्रदेश क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों Rakesh Tiwari, Indrapal Singh Gehlot और Faizan Khan ने निभाई। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल का बारीकी से अवलोकन किया।

संस्था के सचिव Sanjay Shukla ने बताया कि ट्रॉयल 9 और 10 मई तक जारी रहेंगे। चयनित खिलाड़ियों की सूची 12 मई को संस्था की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।

ट्रॉयल के दौरान खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन से युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

Leave a Comment