- फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी को 26 रनों से हराकर दर्ज की शानदार जीत, उत्कर्ष द्विवेदी बने प्लेयर ऑफ द मैच
कानपुर, 7 मई।
द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के तहत कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी ने फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी को 26 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के हीरो रहे उत्कर्ष द्विवेदी, जिन्होंने शानदार नाबाद 144 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से उत्कर्ष द्विवेदी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 144 रन बनाए। उनके अलावा कृष्णा यादव ने 33 रन तथा हर्षवर्द्धन ने 38 रन नाबाद बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी की ओर से अविराज द्विवेदी को एकमात्र सफलता मिली।
243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन पूरी टीम 33.4 ओवरों में 216 रनों पर सिमट गई। अमरेन्द्र राना ने 60 रन, अस्तर अब्बास ने 40 रन, शान्तनु ने 31 रन और आर्यन पाल ने 29 रनों का योगदान दिया।
आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी की ओर से विराज पाल और हर्षवर्द्धन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि देवेश कार्तिक ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्कर्ष द्विवेदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।