- सैमुअल बाली एण्ड बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता
कानपुर, 5 मई।
Kanpur Cricket Association से आबद्ध एवं सदर्न क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय सैमुअल बाली एण्ड बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में आर०पी०सी०ए० मैदान पर खेले गए मुकाबले में रोलैण्ड क्लब ने अशोका ज्योति को 55 रनों से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रोलैण्ड क्लब की टीम ने 35 ओवरों में सभी विकेट खोकर 233 रन बनाए। टीम की ओर से विजय वर्मा ने शानदार 70 रनों की पारी खेली, जबकि गोपाल सिंह ने 40 और मनीष वर्मा ने 35 रन बनाए। अशोका ज्योति की ओर से अनिकेत श्रीवास्तव ने 47 रन देकर 3 विकेट तथा सुयश साहू ने 42 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोका ज्योति की टीम 33.1 ओवरों में 178 रन पर ऑल आउट हो गई। शिवम ठाकुर ने 60 रन, प्रियांशु गुप्ता ने 45 रन और शाकिब इकलाख ने 29 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। रोलैण्ड क्लब की ओर से सात्विक शर्मा ने 17 रन देकर 3 विकेट और अंकुल जैन ने 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
रोलैण्ड क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 55 रनों से जीतकर प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।