अंडर-16 ट्रायल मैच सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

 

  • चयनकर्ताओं को लुभाने के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया बेहतरीन खेल
  •  बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उभरी नई प्रतिभाएं

 

कानपुर, 4 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के लिए अंडर-16 ट्रायल मैच कानपुर साउथ-ए मैदान पर आयोजित किया गया। टीम ‘बी’ और टीम ‘सी’ के बीच खेले गए इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया।

मैच में बल्लेबाजी में तनुष अवस्थी, उज्जवल राजपूत और आशीष गौतम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाजी में अनिकेत पाल, आयुष जैन, नयन मल्होत्रा और सिद्धेश बाजपेयी ने प्रभावी गेंदबाजी कर अपनी दावेदारी मजबूत की।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह के अनुसार ट्रायल मैचों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो आगामी सत्र में प्रदेश स्तर पर कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Comment