- पहले दिन प्रतिभाओं की हुई कड़ी परख, दूसरे दिन भी जारी रहेगा चयन
- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का उत्साह, चयनकर्ताओं ने प्रदर्शन को बारीकी से देखा
कानपुर, 2 मई।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय मोतीराम एडवोकेट स्मारक अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत ट्रायल का पहला दिन शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कानपुर साउथ मैदान, किदवई नगर में आयोजित इस ट्रायल में कुल 140 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के दौरान चयनकर्ता फैजान खान और राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक और फिटनेस को नजदीक से परखा। युवा खिलाड़ियों में चयन के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने की कोशिश की।
आयोजकों के अनुसार, ट्रायल प्रक्रिया का दूसरा चरण रविवार, 3 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें शेष खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर के उभरते क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।
अवैतनिक सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है।