मोतीराम अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल 2 व 3 मई को

 

 

 

  • कानपुर में सुबह 7 बजे से होंगे ट्रायल, नाम के पहले अक्षर के आधार पर होगा चयन

 

 

कानपुर, 30 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय मोतीराम (एडवोकेट) स्मारक अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल 2 और 3 मई 2026 को आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल कानपुर साउथ, किदवई नगर स्थित मैदान पर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से शुरू होंगे।

ट्रायल प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए खिलाड़ियों को उनके नाम के पहले अक्षर के आधार पर विभाजित किया गया है। 2 मई को ‘A’ से ‘P’ तक वर्णमाला वाले खिलाड़ियों का ट्रायल होगा, जबकि 3 मई को ‘R’ से ‘Z’ तक नाम वाले खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें।

Leave a Comment