मैटाडोर फोम एवं ब्लू वारियर्स की शानदार जीत, खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

 

 

 

कानपुर, 27 अप्रैल।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित CCL-T20 प्रतियोगिता के अंतर्गत सप्रू मैदान पर खेले गए दो मुकाबलों में मैटाडोर फोम एकादश और ब्लू वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए। दोनों ही मुकाबलों में बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाई।

अविरल रावत की तूफानी पारी से मैटाडोर फोम विजयी

पहले मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। अभिलाष चतुर्वेदी ने नाबाद 60 रन बनाए, जबकि प्रमोद पाटील ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में संतोष गुप्ता, अविरल रावत और अनिल गुप्ता ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में मैटाडोर फोम एकादश ने 17.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 153 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। अविरल रावत ने शानदार 94 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि आशीष बाजपेयी ने 32 रन बनाए।

परिणाम: मैटाडोर फोम एकादश 8 विकेट से विजयी

मैन ऑफ द मैच: अविरल रावत

स्वर टंडन की नाबाद पारी से ब्लू वारियर्स की जीत

दूसरे मैच में कानपुर वारियर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए। सौरभ गुप्ता (43), गुरविंदर सिंह (33) और संजीव वर्मा (नाबाद 21) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

ब्लू वारियर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में 2 विकेट पर 157 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। स्वर टंडन ने नाबाद 77 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हसीन अहमद ने 35 रन नाबाद बनाए।

परिणाम: ब्लू वारियर्स 8 विकेट से विजयी

मैन ऑफ द मैच: स्वर टंडन

Leave a Comment