पटेल प्रॉपर्टीज और जीटीबी वॉरियर्स की शानदार जीत

 

 

  • सीसीएल टी-20 में एकतरफा मुकाबले, केडीएमए जूनियर में कैंपस आईआईटी ने कड़ा संघर्ष जीतकर मारी बाजी

 

कानपुर, 26 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (CCL T-20) और केडीएमए लीग जूनियर डिवीजन के मुकाबलों में रोमांचक परिणाम देखने को मिले। टी-20 मुकाबलों में जहां पटेल प्रॉपर्टीज और जीटीबी वॉरियर्स ने दमदार जीत दर्ज की, वहीं जूनियर डिवीजन में कैंपस आईआईटी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल की।

🔹 पटेल प्रॉपर्टीज ने 49 रन से जीता मुकाबला

सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए। अंकुल (48), देवेंद्र (21) और गौरव पाठक (नाबाद 81) ने उपयोगी योगदान दिया।

जवाब में क्रेजी रेंजर्स की टीम 19.4 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। आयुष शुक्ला (52) और सर्वेश (22) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

गेंदबाजी में राम सिंह (3/19), विकास भारती (3/40) और सौरभ सिंह (2/22) ने शानदार प्रदर्शन किया। पटेल प्रॉपर्टीज 49 रन से विजयी हुआ और मैन ऑफ द मैच गौरव पाठक बने।

🔹 जीटीबी वॉरियर्स की 84 रन से बड़ी जीत

दूसरे मुकाबले में जीटीबी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। डॉ चेतन ने नाबाद 81 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा (नाबाद 38), निहाल अहमद (31) और हरिओम मिश्रा (22) ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

नाइट स्कॉचर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। उमा शंकर (47) और गौरव वर्मा (26) ने प्रयास किया।

गेंदबाजी में दिनेश (2/11) और संतोष (2/16) ने अहम भूमिका निभाई। जीटीबी वॉरियर्स 84 रन से विजयी रहा और मैन ऑफ द मैच: डॉ. चेतन सिंह को चुना गया।

🔹 केडीएमए जूनियर लीग में कैंपस आईआईटी की जीत

आईआईटी मेन ग्राउंड पर खेले गए जूनियर डिवीजन मुकाबले में कैंपस आईआईटी ने रोलैंड क्लब को 10 रन से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंपस आईआईटी ने 31.2 ओवर में 113 रन बनाए। गौरव भदौरिया (27), अंश गुप्ता (21) और अर्नव कुलकर्णी (19) ने योगदान दिया।

रोलैंड क्लब की टीम 26.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। गोपाल सिंह (36) और विजय वर्मा (नाबाद 22) ने संघर्ष किया।

गेंदबाजी में मयंक पांडेय (4/21) और अर्नव कुलकर्णी (3/36) ने शानदार प्रदर्शन किया।

Leave a Comment