अमित के हरफनमौला खेल से आरबीआई क्लब की रोमांचक जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • एक विकेट से स्काई क्लब पर मिली जीत, गेंद और बल्ले दोनों से चमके अमित
  • केडीएमए लीग में आखिरी ओवर तक चला मुकाबला, अमित मेहरा और अमित मिश्रा बने जीत के नायक

 

कानपुर, 25 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत जेम्स मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में आरबीआई स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब ने स्काई क्लब को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में अमित मेहरा ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 67 रन बनाने के साथ 27 रन देकर 3 विकेट भी झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई क्लब ने 37 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। वीर वेदान्त शर्मा ने 50 रन, वीर सिंह ने 23 रन, अमृत सचान ने 22 रन तथा माधव गुप्ता ने नाबाद 33 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अमित मेहरा ने 3 विकेट, जबकि अमित मिश्रा और शशांक शेखर ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरबीआई क्लब ने 28.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। अमित मेहरा ने 67 रन, अमित मिश्रा ने 45 रन और रजनीश कुमार ने 28 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। स्काई क्लब की ओर से माधव गुप्ता ने 62 रन देकर 5 विकेट तथा ईशु सचान ने 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में आरबीआई क्लब ने धैर्य बनाए रखते हुए जीत अपने नाम की।

Leave a Comment