- सप्रू मैदान पर खेले गये अण्डर-13 मुकाबले में 153 रनों से शानदार जीत, उत्कर्ष द्विवेदी बने प्लेयर ऑफ द मैच,
कानपुर 21 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में सप्रू मैदान पर खेले गये मैच में आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम क्रिकेट एकेडमी को 153 रनों से पराजित कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 275 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से उत्कर्ष द्विवेदी ने शानदार 138 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि कृष्णा यादव ने 84 रन और हर्षवर्द्धन ने 31 रन नाबाद बनाये। नगर निगम क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुग यादव और आजाद द्विवेदी को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर निगम क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.2 ओवरों में 122 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आजाद द्विवेदी ने सर्वाधिक 79 रन बनाये, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्षवर्द्धन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 4 विकेट लिये। देवेश कार्तिक ने 2 विकेट और विराज पाल ने भी 2 विकेट हासिल किये।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए उत्कर्ष द्विवेदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर:
आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी – 275/2 (30 ओवर)
नगर निगम क्रिकेट एकेडमी – 122 ऑल आउट (23.2 ओवर)
परिणाम: आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी 153 रनों से विजयी