- कानपुर के पैरा रायफल शूटर ने शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया शहर का मान
कानपुर, 18 अप्रैल।
अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में 13 से 16 अप्रैल 2026 तक आयोजित 29वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के पैरा रायफल शूटर दीपक कुमार कनौजिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
🟦 गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल पर साधा निशाना
दीपक कनौजिया ने 10 मीटर एयर राइफल प्रोन मिक्स्ड SH-1 (ISSF) पैरा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
इसके अलावा 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग मेन SH-1 (NR) पैरा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर दोहरी सफलता अर्जित की।
🟦 मुख्य अतिथियों ने किया सम्मानित
समापन समारोह और विक्ट्री सेरेमनी में उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव सहित विपुल कुमार वर्मा, अरुण कुमार और अयोध्या आरटीओ अधिकारी नीतू सिंह ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।
🟦 एकेडमी और कोच ने दी शुभकामनाएं
बर्रा-8 स्थित विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस शूटिंग एकेडमी के सचिव व कोच मयंक खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक की इस उपलब्धि से एकेडमी गौरवान्वित है।
इंटरनेशनल पैरा शूटिंग कोच मोहम्मद उमर, एकेडमी डायरेक्टर संध्या देवी और अन्य साथियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
🟦 मेहनत और समर्पण का नतीजा
दीपक कनौजिया की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है, जिससे उन्होंने प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।