कानपुर मंडल बना अंडर-20 स्टेट फुटबॉल चैंपियन, पेनल्टी शूटआउट में आजमगढ़ को हराया

 

 

 

 

  • रोमांचक फाइनल में 5-3 से जीत, समीर अरोरा के गोल से मुकाबले में आई जान

 

कानपुर, 18 अप्रैल।

मुरादाबाद में 13 से 18 अप्रैल तक आयोजित अंडर-20 अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप (मो. शमसुद्दीन बाबू भाई ट्रॉफी) का फाइनल मुकाबला कानपुर और आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया। मैच बेहद रोमांचक रहा और अंत तक दर्शकों की धड़कनें बढ़ाता रहा।

🟦 पहले हॉफ में दोनों टीमें रही गोलरहित

मुकाबले के पहले हॉफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दोनों ओर से कई प्रयास हुए, पर डिफेंस मजबूत रहा।

🟦 समीर अरोरा ने दिलाई बढ़त, अंत में बराबरी

दूसरे हॉफ में कानपुर टीम के कप्तान समीर अरोरा ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि मैच के अंतिम मिनटों में आजमगढ़ के मोहम्मद कैफ ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

🟦 पेनल्टी शूटआउट में कानपुर की जीत

निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें कानपुर मंडल ने 5-3 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

🟦 अबू हंजला और हर्षित पाल को व्यक्तिगत सम्मान

आजमगढ़ के अबू हंजला को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि कानपुर के हर्षित पाल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला।

🟦 पदाधिकारियों ने दी बधाई

पुरस्कार वितरण उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद द्वारा किया गया।

टीम की इस शानदार जीत पर अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, सचिव अजीत सिंह सहित अमित नारंग, आसिफ इकबाल, सुनील सिंह, शरद जायसवाल, देबुजीत यादव, सौरभ सिंह, प्रशांत सिंह और बलविंदर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Comment