कानपुर किंग का दबदबा, 154 रन से दर्ज की बड़ी जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • गोल्ड कप कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में कानपुर रेड पर एकतरफा मुकाबला
  • मुफ़ासा (डॉ. फहीम) बने जीत के हीरो, गेंद और बल्ले से किया कमाल
  • 250 रन का विशाल स्कोर, विष्णु और एस. त्रिपाठी की शानदार पारियां

 

कानपुर 19 अप्रैल।

गोल्ड कप कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को खेले गए लीग मुकाबले में कानपुर किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर रेड को 154 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मुफ़ासा (डॉ. फहीम) जीत के सबसे बड़े नायक साबित हुए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर किंग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विष्णु त्रिपाठी ने नाबाद 82 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि एस. त्रिपाठी ने 63 रन और मुफ़ासा ने 50 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। कानपुर रेड के कप्तान हाशमी ने 2 विकेट हासिल किए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर रेड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और 17.5 ओवर में मात्र 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए आकाश ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि हाशमी (11) और दीप (14) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।

कानपुर किंग की ओर से गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। मुफ़ासा ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया, जबकि यश और मनेश ने 3-3 विकेट चटकाए।

अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मुफ़ासा (डॉ. फहीम) को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment