कानपुर, 2 अप्रैल
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण आर्यन सिंह सेंगर का नाबाद शतक रहा, जिसकी बदौलत यशराज क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।
यशराज क्लब ने दर्ज की बड़ी जीत
राम लखन भट्टू मैदान पर खेले गए मुकाबले में यशराज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए।
आर्यन सिंह सेंगर ने नाबाद 124 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अयमान पठान ने 62 रन का योगदान दिया।
जवाब में बी०वी०एस० क्रिकेट क्लब की टीम 151 रन पर सिमट गई। मनन चतुर्वेदी ने 4 विकेट और समीर सिंह ने 3 विकेट झटके।
ग्रेजुएट क्लब की एकतरफा जीत
पी०ए०सी० मैदान पर ग्रेजुएट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
अनमोल यादव (128) और बिलाल फिरोज (118) ने शतकीय पारियां खेलीं।
भारत क्लब की टीम जवाब में बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और मैच 188 रनों से हार गई।
सोनेट क्लब की आसान जीत
गीता देवी-मन्टोरा मैदान पर बी०सी०ए० ने 193 रन बनाए।
जवाब में सोनेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट खोकर 196 रन बना लिए।
आर्यन सिंह ने नाबाद 119 रन और सुयश सिंह ने 52 रन की पारी खेली।
रोमांचक मुकाबले में ओलम्पिक रजि० विजयी
कानपुर साउथ-ए मैदान पर के०डी०एम०ए० ने 306 रन बनाए, जिसमें आदर्श सिंह (89) और सुधांशु चौरशिया (80) का योगदान रहा।
जवाब में ओलम्पिक रजि० ने रोमांचक मुकाबले में 311 रन बनाकर 2 विकेट से जीत दर्ज की।
शिवेंद्र पाल ने 68, आशीष चतुर्वेदी ने 63 और प्रबल केसरवानी ने 53 रन बनाए।