रोहित के शतक से भारत क्लब विजयी

 

 

 

  • के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग में खेले गये मुकाबलों में भारत क्लब, चित्रा क्रिकेट एकेडमी एवं कैम्पस आईआईटी ने दर्ज की जीत 

 

कानपुर- 27 मार्च

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत विभिन्न मैदानों पर खेले गये मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।

मैच 1 (मैदान – कानपुर साउथ):

भारत क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवरों में 4 विकेट पर 228 रन बनाए, जिसमें रोहित ने शानदार 113 रनों की शतकीय पारी खेली। सागर सिंह ने 55 एवं प्रिन्स सोगी ने 21 रन का योगदान दिया। जवाब में नेशनल यूथ की टीम 31.3 ओवरों में ऑल आउट होकर लक्ष्य से पीछे रह गई और भारत क्लब ने 51 रनों से जीत दर्ज की।

मैच 2 (मैदान – राम लखन भट्ट):

तिलक सोसायटी की टीम 116 रन पर सिमट गई। जवाब में चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने 34.1 ओवरों में 8 विकेट पर 149 रन बनाकर 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया। साजिद सिद्दीकी ने 35 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में गौरव अग्निहोत्री और आकाश जैन ने 3-3 विकेट लिए।

मैच 3 (मैदान – आईआईटी जिमखाना):

कैम्पस आईआईटी ने 138 रन बनाए, जिसमें अर्नव कुलकर्णी ने 50 और अंश गुप्ता ने 32 रन बनाए। जवाब में स्काई क्लब की टीम 92 रन ही बना सकी और कैम्पस आईआईटी ने 46 रनों से जीत हासिल की। गेंदबाजी में सूर्यांश सिंह, ईशू सचान और अमृत सचान ने शानदार प्रदर्शन किया।

Leave a Comment