सिद्धी मिश्रा की घातक गेंदबाजी से के०सी०ए० बना विजेता

 

 

 

  • फाइनल मुकाबले में सहारनपुर को 6 विकेट से हराकर के०सी०ए० एकादश ने जीता खिताब, सिद्धी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच 

 

कानपुर- 27 मार्च

क्रिकेट एसोसियेशन ऑफ लखनऊ द्वारा आयोजित प्रथम राधिका सिंह स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सेज क्रिकेट मैदान, रिवर फ्रंट, लखनऊ पर खेले गये फाइनल मुकाबले में के०सी०ए० एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर क्रिकेट एसोसियेशन को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

सहारनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। टीम की ओर से दिशा शर्मा ने 30, भारती सिंह ने 21 तथा भूमि सिंह ने नाबाद 30 रनों का योगदान दिया। के०सी०ए० की ओर से सिद्धी मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 14 रन देकर 4 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी के०सी०ए० एकादश ने 22.5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से शिबू सिंह पाल ने 33, बबीता यादव ने 32, तृप्ति सिंह ने 16 तथा अर्चना देवी ने नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए सिद्धी मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि की जानकारी टीम की कोच पूनम गुप्ता ने दी।

Leave a Comment