कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न: विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

 

 

 

  • दो दिवसीय प्रतियोगिता में सब-जूनियर से सीनियर तक दिखी ताकत की झलक, बेंच प्रेस और ओपन डेडलिफ्ट में भी खिलाड़ियों ने बनाए शानदार रिकॉर्ड

 

कानपुर, 23 मार्च।

स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज भवन में आयोजित दो दिवसीय कानपुर मंडलीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस एवं ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2025 में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में कड़ा मुकाबला

53 किग्रा सब-जूनियर वर्ग में हर्ष दिवाकर ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय और आस्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 59 किग्रा वर्ग में विशेष सिंह प्रथम और कृष्णा द्वितीय रहे। 66 किग्रा वर्ग में दिव्यांशु ने पहला, एस. अभिषेक ने दूसरा और प्रांकुर गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में आस्तिक, आर्यन और अर्पित प्रथम रहे, जबकि युवराज पोरवाल, विशेष सिंह और प्रत्युष राठौर द्वितीय तथा दिव्यांशु, कृष्णा और तनवीर तृतीय स्थान पर रहे।

सीनियर वर्ग में अशोक मौर्य का दबदबा

सीनियर 59 किग्रा वर्ग में अशोक मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे।

बेंच प्रेस में भी खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत

बेंच प्रेस चैंपियनशिप के सब-जूनियर वर्ग में आस्तिक, दानिश और दिव्यांशु प्रथम रहे। युवराज, लक्ष्य चौधरी और दीपांशु दूसरे स्थान पर रहे, जबकि प्रियांशु और वानू जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आस्तिक, एजाज और तनवीर ने प्रथम स्थान, युवराज और प्रत्युष ने द्वितीय तथा आरव कटियार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ओपन डेडलिफ्ट में शानदार प्रदर्शन

ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में प्रियांशु पाठक और एस. अभिषेक ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आस्तिक और दीपांशु दूसरे तथा कृष्णा तीसरे स्थान पर रहे।

निर्णायकों की अहम भूमिका

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम सहित मो. शिबली, जितेंद्र, गुरबीर सिंह, आदित्य निगम, मोती लाल, रमन सचान, गौरव, आभा शर्मा, सौम्या और चिराग निगम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment