पावरलिफ्टिंग में अशोक मौर्य ने 395 किग्रा टोटल के साथ जीता गोल्ड

 

 

  • अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर बनाया नया कीर्तिमान, तीनों इवेंट में दमदार प्रदर्शन
  • 52.95 किग्रा बॉडी वेट में स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में शानदार उपलब्धि

 

 

कानपुर, 23 मार्च।

कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस एवं ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 में अशोक मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच दिया। स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में 22 और 23 मार्च को आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 52.95 किलोग्राम बॉडी वेट कैटेगरी में कुल 395 किलोग्राम वजन उठाकर सभी को चौंका दिया।

अशोक मौर्य ने स्क्वाट में 137.5 किग्रा, बेंच प्रेस में 72.5 किग्रा और डेडलिफ्ट में 185 किग्रा वजन उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया, जिससे प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला।

S.R Fitness Unisex Gym के प्रशिक्षक और KDF Federation से जुड़े अशोक मौर्य ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह और बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

इस प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया, जिसमें अशोक मौर्य का प्रदर्शन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा।

Leave a Comment