अंजली के खेल से के०सी०ए० एकादश विजयी

 

 

 

  • अंजली रावत की नाबाद 61 रन की पारी, गेंदबाजों का भी शानदार प्रदर्शन

 

कानपुर, 23 मार्च।

लखनऊ क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम राधिका देवी स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सेज क्रिकेट मैदान, रिवर फ्रन्ट, लखनऊ पर खेले गए मुकाबले में के०सी०ए० एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ रेड को 4 विकेट से पराजित कर दिया।

लखनऊ रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 94 रन बनाए। टीम की ओर से शर्गुन यादव ने 31 रन, तपु सिंह ने 16 रन तथा धुन पिमोली ने 14 रन नाबाद बनाए। गेंदबाजी में अर्चना देवी ने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि नंदनी, सिद्धी मिश्रा और सोती ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए के०सी०ए० एकादश ने 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 95 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंजली रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन नाबाद बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। श्वेता वर्मा ने 10 रन नाबाद बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

अंजली रावत को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment