कानपुर के विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दिखा जलवा
कानपुर, 22 मार्च।
कानपुर में आयोजित युनाइटेड चैंपियंस लीग (UCL) – समर स्पेशल के मुकाबलों में रविवार को क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। शहर के अलग-अलग मैदानों पर खेले गए मैचों में पिच रेडर्स, JBK 11, माइटी मावेरिक्स, ऑरेंज आर्मी और HS फोटोग्राफी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
पिच रेडर्स ने फ्रेंड्स 11 को 5 विकेट से हराया
बीसीए गंगा बैराज मैदान पर खेले गए मुकाबले में फ्रेंड्स 11 की टीम 18.2 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। रजत चुग ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। जवाब में पिच रेडर्स ने अंशल कपूर की 44 रनों की शानदार पारी के दम पर 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आयुष मंधानी ने 3 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम योगदान दिया।
JBK 11 की एकतरफा जीत, तिरंगा A-टीम पर भारी
राम लखन भट्ट डिग्री कॉलेज मैदान पर JBK 11 ने तिरंगा A-टीम को 8 विकेट से पराजित किया। तिरंगा A-टीम ने 20 ओवर में 154/8 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें प्रिंस श्रीवास्तव ने 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उदित खंडेलवाल (62) और कप्तान राहुल त्रिवेदी (57*) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 17.3 ओवर में जीत दिला दी। राहुल ने गेंदबाजी में भी 3 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
महेंद्र सिंह चंदेल का जलवा, माइटी मावेरिक्स 33 रन से विजयी
एसजे क्रिकेट ग्राउंड पर माइटी मावेरिक्स ने महेंद्र सिंह चंदेल की 32 गेंदों में 70 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत 177 रन बनाए। जवाब में सुविद्या ट्रेवल्स की टीम 19 ओवर में 144 रन पर ढेर हो गई। कप्तान विनय चौबे ने 5 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
ऑरेंज आर्मी का दबदबा, 9 विकेट से बड़ी जीत
जैम क्रिकेट ग्राउंड पर उद्योग वॉरियर्स की टीम मात्र 97 रन पर ऑलआउट हो गई। अमित करमचंदानी ने 3 विकेट लिए। जवाब में ऑरेंज आर्मी ने महज 10.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दमनदीप सिंह ने 32 गेंदों में 74 रनों की नाबाद पारी खेली।
HS फोटोग्राफी ने मेट्रो स्टॉर्म राइडर्स को हराया
राष्ट्रीय कॉलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेट्रो स्टॉर्म राइडर्स 120 रन पर सिमट गई। HS फोटोग्राफी ने सार्थक (39) और अजय ठाकुर (29*) की पारियों की मदद से 13 ओवर में ही 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली।