केडीएमए स्कूल में अंडर-16 ट्रायल सम्पन्न, 310 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

 

कानपुर, 21 मार्च

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल का दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। के०डी०एम०ए० इंटरनेशनल स्कूल, बर्रा-8 में आयोजित इस ट्रायल में कुल 310 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के दौरान केसीए के चयनकर्ता राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों के खेल, तकनीक और क्षमता को नजदीक से परखा। युवा खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।

ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों की 6 टीमें बनाई जाएंगी, जिनके बीच अगले सप्ताह से ट्रायल मैच आयोजित किए जाएंगे। इन मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतरजनपदीय प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर टीम में स्थान दिया जाएगा।

इस ट्रायल के माध्यम से उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही भविष्य की मजबूत टीम तैयार करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है।

Leave a Comment