- संडे क्रिकेट लीग सीजन-23 के मुकाबले में ट्रिडेंट ने MBD स्टार्स को 8 विकेट से हराया
- एस त्रिपाठी और सानू की नाबाद पारियों से 13.4 ओवर में ही हासिल किया लक्ष्य।
कानपुर, 1 मार्च।
केंद्रीय विद्यालय कैंट, कानपुर में खेले गए संडे क्रिकेट लीग सीजन-23 के लीग मुकाबले में ट्रिडेंट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए MBD स्टार्स को 8 विकेट से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए MBD स्टार्स की टीम 22.3 ओवर में 154 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अमन ने 40 रन, आकाश गुप्ता ने 34 रन तथा धीरेंद्र वाजपेई ने 25 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ट्रिडेंट की गेंदबाजी में सानू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि राठौर ने 2 विकेट अपने नाम किए।

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिडेंट टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। एस त्रिपाठी ने शानदार नाबाद 64 रन बनाए जबकि सानू ने 57 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को केवल 13.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत दिला दी।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सानू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।